Sunday, 12 July 2020

जिले के मसवासी में भेड़-बकरियां चराने गए एक वृद्ध कोसी नदी में डूब गया। पिता को डूबते देख बेटे की चीख निकल गई। आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई घंटे बाद भी वृद्ध का पता नहीं चल सका।

नगर के मुहल्ला भूबरा वार्ड नं-11 निवासी चतर सिंह पाल उम्र करीब 60 वर्ष रविवार की दोपहर अपने बेटे तेजपाल सिंह को साथ लेकर बेलवाड़ा कोसी नदी घाट की ओर भेड़-बकरियां चराने के लिए गया था। भेड़-बकरियों को नहलाने के लिए चतर सिंह पाल कोसी में पानी की गहराई देखने उतरे कि अचानक उनका पैर गहरे गड्ढे में चला गया और वह डूबने लगे। पिता को डूबते हुए देखकर तेजपाल की चीख निकल गई। वह लोगों को मदद के लिए पुकारने लगा। कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पाकर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ स्वार सत्यजीत गुप्ता, तहसीलदार रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह, कोतवाल रुमसिंह बघेल, चौकी इंचार्ज अमरसेन आदि भी कोसी घाट पर पहुंच गए।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template